यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही एवं संदिग्धों की चेकिंग

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही एवं संदिग्धों की चेकिंग

महराजगंज जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर *140* वाहनों का चालान किया गया ।
शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-* जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल- *33* व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-170 वीएनएस मे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया
मिशन शक्ति अभियान”-* मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन के प्रति महिलाओं बालिकाओं में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण के प्रति किया गया जागरुक।
पैदल गश्त अभियान-* श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपदीय पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बों में स्थित बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केन्द्रों एवं अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों आदि के सुरक्षार्थ सघन चेकिंग अभियान चलाकर आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गई । नागरिकों एवं आम जनमानस से संवाद स्थापित कर प्रमुख चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया, जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके। जनपदीय पुलिस द्वारा धारा 34 पुलिस एक्ट मे *47* व्यक्तियों के विरूद्ध व 110 जी मे *00* व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।
*5.* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों, कास्तकारों, किसानों के साथ थानों में शान्ति समिति की बैठकें कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी ।
थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभिय़ुक्ता गुड़िया पत्नी मोहन ग्राम खुर्मपुर टांगिया थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज के पास से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही किया गया।

थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभिय़ुक्त पतई पुत्र सुदर्शन निवासी हथिगढ़वा टोला लोधपुरवा थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज के पास से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 66/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही किया गया।
थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभिय़ुक्ता दुर्गावती पत्नी पिन्टू निवासिनी निरनाम पश्चिम टोला कुशहटिया थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज के पास से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही किया गया।
थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभिय़ुक्त मिथिलेश पुत्र सुनील निवासी जंगल गुलरिहा लोहरा टोला थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही किया गया।
थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभिय़ुक्त करवन साहनी पुत्र स्व मेवालाल निवासी बेलासपुर नर्सरी थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही किया गया।
थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- अभिय़ुक्त रिखई पुत्र रामप्रीत निवासी नौनिया थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज के पास से एक साईकिल पर 22 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही किया गया।

विवेचनाओं का निस्तारण-* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल- *06* विवेचनाओं का निस्तारण किया गया ।

जनपद में *10/11-03-2025* को विभिन्न अपराधों में कुल- *39* अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *