अगर पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारो की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन करेगा आंदोलन

 

महराजगंज: आए दिन पत्रकारों के ऊपर कई जगह हमले एवं उत्पीड़न संबंधित खबरें आते रहते हैं जबकि कहा जाता है। पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। लेकिन चौथे स्तंभ के ऊपर ही अक्सर हमले होते रहते हैं। जिसके विरोध में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन संघ महराजगंज ने माननीया राज्यपाल द्वारा अपर जिला अधिकारी महराजगंज पंकज कुमार वर्मा को संबोधित पत्र दिया गया जो वर्तमान घटना सीतापुर जिले के पत्रकार राघवेन्द्र पाजपेई के द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के विरोध में हत्यारो ने राघवेंद्र वाजपेई की हत्या कर दी थी जो घोर निन्दनीय है। जिसका पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन महराजगंज इस जघन्य हत्या की घोर निन्दा करते हुए सरकार से निम्नलिखित मांग करता है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सरकार के द्वारा निम्न मांगो पर सहानुभूति पूर्वक बिचार करते हुए उसे पूरा करने का कष्ट करेंगी।
मांगे निम्नलिखित है :-
1-उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में राघवेन्द्र पाजपेई के हत्यारो को गिरप्तार करके उन्हे कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।
2-स्व० राघवेन्द्र पाजपेई के परिवार को कम से कम 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद के साथ ही उनके विधवा पत्नी को आजीविका चलाने हेतु सरकारी नौकरी दी जाय।
3-पत्रकारो को सुरक्षा मुहैया कराया जाये ।
4-पत्रकारो के साथ आये दिन हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए कारगर उपाय किए जाये।
5-पत्रकारो को 60 वर्ष के बाद पेंसन बीमा एवं नये पत्रकारो को सरकार के माध्यम से मानदेय प्रदान किया जाय।
पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं।और पत्रकारों के ऊपर ही हमले और फर्जी मुकदमे में फसाए जाते हैं। अगर ए सिलसिला नहीं रुका तो पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन कलम बंद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
मौके पर महेश चौरसिया जर्नलिस्ट क्रांति मीडिया ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश,
संजय कुमार सर्च न्यूज़ प्रधान संपादक,
एमएम खान उर्फ फिरोज जनता का सच मंडल ब्यूरो चीफ,
अजय श्रीवास्तव एसएनएस टीवी जिला प्रभारी,
अजय पटेल भारत सच की आवाज जिला प्रभारी,
दीपक रौनियार भारत न्यूज़ नेशन प्रधान संपादक,
मनोज तिवारी पर्दाफाश न्यूज़ प्रधान संपादक,
अरविंद सिंह जर्नलिस्ट क्रांति मीडिया ब्लॉक रिपोर्टर,
जयप्रकाश सिंह पत्रकार, विमलेश पटेल पत्रकार एवं दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *