गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर यात्रा करना होगा सुरक्षित, सोलर लाइट से लैस होंगे प्रमुख चौराहे

गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर यात्रा करना होगा सुरक्षित, सोलर लाइट से लैस होंगे प्रमुख चौराह

 

महराजगंज। जिले में अब गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर सफर करना और भी सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। जिले की सीमा कतरारी से लेकर महराजगंज के प्रमुख चौराहों और संपर्क मार्गों तक सोलर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लैंप लगाए जा रहे हैं।

डीएम अनुनय झा के विशेष निर्देश पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) ने करीब 75 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को शुरू किया है। इसके तहत 12 मीटर ऊंचे 14 हाई मास्ट लैंप और 7 मीटर ऊंची 64 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सर्वे पूरा हो चुका है, और जल्द ही इस पर काम शुरू होकर मार्च के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

गोरखपुर की सीमा से सटे यह मार्ग पहले से ही रोशनी से जगमग रहता था, परन्तु महराजगंज जिले में प्रवेश करते ही यह क्षेत्र अंधकार में डूब जाता था। आपको बताते चले कि खासतौर पर श्यामदेउरवा, परतावल, भिटौली और शिकारपुर को छोड़कर बाकी इलाकों में अंधेरा होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम अनुनय झा ने आरईएस को निर्देश दिया कि हाईवे के प्रमुख चौराहों और सम्पर्क मार्गों के मोड़ों पर सोलर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लैंप लगाए जाएं, जिससे अब रात्रि में भी सुरक्षित और प्रकाशमान बना रहे यह मार्ग

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *