
डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद में जातीय समीकरण को दरकिनार करते हुए हाईकमान का बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद महराजगंज जिले की राजनीति सियासी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जातीय समीकरण और संगठनात्मक गुटबाजी को दरकिनार करते हुए भाजपा ने एक बार फिर से संजय पाण्डेय उर्फ अशोक पाण्डेय पर जबरदस्त भरोसा जताया और उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के साथ ही महराजगंज जिले में भाजपा के अन्दर चल रही खींचतान पर विराम लग गया है। बीते कुछ महीनों से इस पद के लिए कई दावेदारों के बीच होड़ मची थी,सभी अपनी -अपनी दावेदारी ठोकने में कोई कोर कसर नही छोड़ी लेकिन हाईकमान ने एक तर्रार व अनुभवी व कुशल व्यक्तित्व / चेहरे पर विश्वास जताते हुए पुनः जिले की कमान अशोक उर्फ संजय पाण्डेय को सौप दी