भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय को दूसरी बार कमान मिलने पर भाजपा युवा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने दी बधाई

डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज / पनियरा ।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर श्री संजय कुमार पाण्डेय उर्फ अशोक कुमार पाण्डेय को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उनके पुनर्नियुक्ति की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि श्री संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिले में भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हुआ है और आगे भी नए आयाम स्थापित करेगा।इसी बीच भाजपा के युवा नेता और पनियरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने संजय कुमार पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है।उन्होंने कहा कि संजय पाण्डेय ने अपने पिछले कार्यकाल में जिले में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया है। इसी वजह से पार्टी नेतृत्व ने दोबारा उन पर भरोसा जताया है। भाजपा नेता और पनियरा इंटर कालेज के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने कहा कि श्री संजय कुमार पाण्डेय को माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आशीर्वाद प्राप्त है।जिससे जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिली है।उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और जिले में भाजपा की स्थिति और अधिक सशक्त होगी।बधाई देने वालों में संजय निषाद,रमेश गौतम ,औसाफ आलम खां सोनू , रामनरेश निराला, ईशा,राधे निषाद , शैलेश पाल , अजमेर अंसारी , रमजान अंसारी , मो ईशा अंसारी , चन्दू प्रजापति , राजेश मद्धेशिया , महेंद्र , गुफरान सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि श्री संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिले में पार्टी लगातार विस्तार कर रही है और आने वाले समय में भाजपा और अधिक प्रभावशाली तरीके से कार्य करेगी।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *