पत्रकार हित, सम्मान और अधिकार के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन हमेशा रहेगा तत्पर – हाशिम रिजवी

पत्रकार हित, सम्मान और अधिकार के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन हमेशा रहेगा तत्पर – हाशिम रिजव

सिद्धार्थनगर मे पत्रकारो की एकजुटता समर्पण के चलते सबसे मजबूत संगठन साबित हुआ है इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन – केपी सिंह

इडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन डुमरियागंज तहसील ईकाई का हुआ पुनर्गठन।

राजेश यादव दूसरी बार निर्विरोध तहसील अध्यक्ष व पीडी दूबे महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियो का हुआ सर्वसम्मति से चयन

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।

डुमरियागंज नगर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार मे इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमे पत्रकारो से जुडी समस्याओ पर विस्तार से चर्चा के साथ साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने पर भावी रणनीति तैयार की गई। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश सचिव पूर्वाचल हाशिम रिजवी मौजूद रहे।उन्होने सभी पत्रकारो से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने पर जोर दिया। बैठक मे संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बस्ती मण्डल मीडिया प्रभारी विजय यादव, तहसील संरक्षक डा. विक्रांत श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष राजेश यादव आदि ने पत्रकार हित, सम्मान और अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहने का आवाहन किया। बैठक के अन्त मे डुमरियागज तहसील ईकाई के पदाधिकारियो का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमे संगठन के प्रति समर्पित रहने की वजह से राजेश यादव को लगातार दूसरी बार तहसील अध्यक्ष तथा पीडी दूबे को महामंत्री तथा संरक्षक पद पर दूसरी बार विक्रांत श्रीवास्तव, आदित्य सिंह ,प्रमोद श्रीवास्तव, विजयपाल चतुर्वेदी को संरक्षक चुना गया। तथा उपाध्यक्ष – मोहम्मद शाहिद, सच्चिदानंद मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य सिंह रिंकू,
संदीप दूबे, मोहम्मद इस्माइल, देवी प्रसाद, अजीम रिजवी, कोषाध्यक्ष – सफायत अली, विधिक सलाहकार-देवानंद पाठक, मीडिया प्रभारी-गणेश अग्रहरि, प्रवक्ता -कुलदीप दूबे, संगठन सचिव-शैलेंद्र दूबे कार्यालय सचिव-अनिल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य-मनोज कुमार पांडेय, राजू विश्वकर्मा, मुकेश गौतम, लवकुश विश्वकर्मा ,मिथिलेश पान्डेय, सुहेल अहमद, मोहम्मद नईम, काजिम मेहदी रिजवी को सर्वसम्मति से बनाया गया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *