सार्वजनिक स्थान पर देशी शराब की दुकान खोले जाने पर जनता में भारी आक्रोस
डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल अन्तर्गत वार्ड नम्बर 15 महन्त अवैद्यनाथ नगर कप्तानगंज रोड पर पी एन बी बैंक के समीप एक सरकारी देसी शराब की दुकान खोले जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है इसलिए क्योंकि यह दुकान पंचायत इंटर कॉलेज, कोचिंग सेंटर,पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और घनी आबादी के बीच खुल रहा हैं लोगों का कहना है कि इस स्थान पर शराब की बिक्री से विद्यार्थियों और बैंक उपभोक्ताओं को काफी असुविधा होगी, साथ ही साथ सामाजिक माहौल भी प्रभावित होगा।
आपको बताते चले कि स्थानीय लोगो का कहना है की ठेका राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से सटा हुआ है जिससे सड़क दुर्घटनाओं की घटना बढ़ने की आशंका हैं
आक्रोशित लोगो ने जिलाधिकारी व लोकप्रिय पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर तत्काल इस दुकान को हटाने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे वहीं, अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर सम्पूर्णानंद सिंह,प्रमोद जयसवाल,जयप्रकाश मद्धेशिया ऋतिक जयसवाल,प्रभुनाथ मद्धेशिया, डॉ बी एन यादव, आनन्द पाण्डेय,राधेश्याम प्रजापति,
सतीश जायसवाल, माखन मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, गंगाधर जायसवाल,के साथ तमाम गणमान्यजन मौजूद रहे







