ऑनलाइन युग में सरकार भी पूरी ऑनलाइन है एक रुपए भी इधर उधर नहीं। सम्मान निधि राशि एक क्लिक टप – टप – टप सीधे खाते में आती है: ज्ञानेंद्र सिंह

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कभी मैं भी नीचे की पंक्ति में बैठता था, आज मंच का हिस्सा हूं, दूसरी बार जिलाध्यक्ष हूं: संजय पांडेय

ऑनलाइन युग में सरकार भी पूरी ऑनलाइन है एक रुपए भी इधर उधर नहीं। सम्मान निधि राशि एक क्लिक टप – टप – टप सीधे खाते में आती है: ज्ञानेंद्र सिंह

महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा के अंतर्गत परतावल ब्लॉक सभागार में “सक्रिय सदस्य सम्मेलन” का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के लगभग 350 सक्रिय सदस्य रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्या व जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह व जिला महामंत्री बबलू यादव रहें। कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा व विधानसभा संयोजक, भाजपा नेता निर्भय सिंह रहें।

विधायक सुपुत्र, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के नेतृत्व में व कार्यक्रम संयोजक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा के देख रेख में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं प० दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री राजेश यादव उर्फ बबलू यादव ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक तेज तर्रार लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने सभी मंचासिन अतिथियों को बुके, मोमेन्टो, अंग बस्त्र एवम माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
वहीं सभी सक्रिय सदस्यों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, डायरी, कलम भी दिया।

आपको बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस चल रहा हैं के विषय मे जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने विस्तृत जानकारी दिया राम जियावन ने भाजपा का चुनाव व भाजपा का संगठन और विस्तार के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किया उन्होंने सम्बोधन में कहा कि आज तक इस तरह का कार्यक्रम कभी संचालित नही हुआ था यह पहला कार्यक्रम हैं।
यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता हैं श्याम प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना किया व उत्तराधिकारी के रूप में पण्डित दिन दयाल उपाध्याय रहे जो आज पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी के रूप में अपना परचम लहरा दिया।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि
भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। पार्टी ने फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम किया है। मैं भी कभी नीचे बैठता था लेकिन पार्टी ने मेरी श्रद्धा मेहनत को देखा और आज मैं जिलाध्यक्ष बन कर दूसरी बार आपसभी के सामने हूं।
वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं के बारे में जनता को बताना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। प्रदेश और देश में पार्टी विकास का नया इतिहास लिख रही है। विपक्ष विकास को देखने में असमर्थ है, जबकि आम जनता पार्टी के विकास कार्यों की सराहना कर रही है।
विधायक ने ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा को सहारना दिया और कहा कि,
“मैं विशेष रूप से ब्लॉक प्रमुख श्री आनंद शंकर वर्मा जी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके नेतृत्व में सक्रिय सदस्य सम्मानित किए गए। इस प्रकार के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है।”

इस दौरान वहां मंडल अध्यक्ष गण क्रमशः विवेक पटेल, जनार्दन सिंह, अरविंद चौधरी, उमेश प्रजापति, देवेंद्र गिरी, ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, चेयरमैन पनियरा उमेश जायसवाल एवं चेयरमैन परतावल सतीश मद्धेशिया, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव शुभ लक्ष्मी सिंह, प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, बबलू यादव, रामाज्ञा निषाद, अंगद गुप्ता, विभूति सिंह, भोला मल्ल, रूपेश शर्मा, गुड्डू सिंह, गणेश पाण्डेय आकर्ष श्रीवास्तव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता गण मौजूद रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *