गाजे बाजे के साथ निकला भव्य शोभा यात्रा , नगर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड नम्बर 12 छातीराम स्थित छठ घाट हनुमान मंदिर पर हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ छठ घाट स्थित हनुमान मंदिर से हुआ जहाँ विधि-विधान से हनुमान जी की नवनिर्मित मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न किया गया।

शोभा यात्रा छठ घाट हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर प्राचीन हठी माता मंदिर, परतावल चौराहा, परतावल कालोनी शिव मंदिर, साई मंदिर, छातीराम बड़ा टोला, नायक टोला, पाण्डेय टोला होते हुए पुनः छठ घाट हनुमान मंदिर पहुँची। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की और जगह-जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।
पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा जय श्रीराम, बजरंगबली की जय के नारे लगाए गए। भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और झांकियों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक परिधान में शामिल हुए और स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
नगरवासियों ने शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान हनुमान जी की जय-जयकार के साथ श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे मार्ग पर कानून व्यवस्था बनाए रखी।

समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम के आयोजक श्री हनुमत समिति छातीराम व मुख्य यजमान दया शंकर वर्मा व गंगाधर जाय सवाल रहे शोभा यात्रा के दौरान भाजपा नेता व भावी विधायक प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह परतावल ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशी नाथ सिंह, छात्र नेता रवि सिंह, सभासद रिंकू सिंह, सभासद ईश्वर राय, पूर्व प्रधान / भाजपा नेता राजकुमार सिंह जनार्दन पाण्डेय रविन्द्र पाण्डेय दिनेश पाण्डेय तरेव नाथ पाण्डेय नितिन पाण्डेय अजय गुप्त विजय गुप्त डॉ योगेन्द्र पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय राजन पाण्डेय विपिन पाण्डेय शिवम पाण्डेय,अविनाश पाण्डेय कृषा पाण्डेय, नीतू पाण्डेय, किरण पाण्डेय, अजय कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता,, तामेश्वर नाथ पाण्डेय जनार्दन सिंह के साथ तमाम नगरवासी / क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *