डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा के मुजरी में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हमारे भारत के 27 पर्यटक के सहादत में व्यापार मंडल समेत सैकड़ो की संख्या में श्रद्धाजंलि दी गयी । जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सजन जायसवाल , आकर्ष श्रीवास्तव , दिलीप जायसवाल ,अमरनाथ मौर्य , अनिल जायसवाल ने किया आकर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदो के परिवार के प्रति सवेंदना व्यक्त करता हूँ और सबसे बड़ी बात जो आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मौत दिया है ऐसे पाकिस्तानी आतंकी को तत्काल साफ कर देना चाहिए । इस पहल के हमारी सरकार बहुत ही जोर शोर से भी लगी है जिसमे लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी फैसले लेने का काम यसस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया। और वहां जो महिला ने कहा कि मेरे पति को मारे हो तो मुझे भी मारो लेकिन आतंकियों ने कहा कि मैं तुझे नही मरूँगा तू जा के मोदी को बताना , तो सुन ले आतंकियों मोदी जी को बता दिया गया है जिस दिन पकड़ में आ जायेगा उस दिन कल्पना से अधिक खतरनाक मौत तुम सभी को मिलेगा इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम सब की जरूरत पड़ी तो हम सब भी पाकिस्तान में घुस करके मारेंगे। इस श्रद्धाजंलि में मुख्य रूप से अश्वनी अग्रहरि , मुकेश गुप्ता ,अर्जुन मौर्य ,गोलू मद्धेशिया , आलोक मद्धेशिया , अजय चौहान , राहुल , रूपेश शर्मा जी एवं समस्त व्यापारीगण के साथ तमाम, गणमान्यजन उपस्थित रहें







