सही मायने में गरीबों के मसीहा थे पंडित महातम तिवारी : यशवीर कृष्ण त्रिपाठी

सही मायने में गरीबों के मसीहा थे पंडित महातम तिवारी : यशवीर कृष्ण त्रिपाठ

– पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी की बीसवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, समर्थकों ने किया याद

– पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी के बीसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा विधानसभा से पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय पंडित महातम तिवारी की पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनको याद करते हुए लोगों ने कहा कि पूर्व विधायक पंडित महातम तिवारी ने गांव की राजनीति से संघर्ष करते हुए विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी एक विशिष्ट राजनीतिक पहचान बनाई थी।

उनके करीबी पंडित यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने ग्राम मेदिनीपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित महातम तिवारी सही मायने में गरीबों के मसीहा थे। आजीवन लोगों की सेवा में अपना सर्वस्व जीवन समर्पित करने वाले पंडित महातम तिवारी गरीबों, दबे कुचले लोगों के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया।

इस अवसर पर पंडित महातम तिवारी के पुत्र सर्वज्ञ नाथ त्रिपाठी ने उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद भी लोगों को उनकी कमी आजीवन खलती रहेगी। उनकी पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर श्रद्धांजलि संदेशों के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित करूणेश्वर त्रिपाठी ने पंडित महातम तिवारी के आदर्शों और मूल्यों को याद करते हुए कहा कि वर्तमान सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों तथा मानकों को आगे बढ़ाने की महती आवश्यकता है।

समाजिक कार्यकर्ता रमाकर कृष्ण त्रिपाठी ने पूर्व विधायक के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसा सर्वसुलभ आम जनता की सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व मिलना दुर्लभ है। समाजसेवी रामध्यान मल्ल ने कहा कि वे विकास पुरुष थे उनके दिखाये गये मार्ग का अनुसरण करना और उनके अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर शिक्षक डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र, श्यामलाल यादव, सुदर्शन, जंगी यादव, रामप्यारे आदि ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *