वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मजार पर प्रशासन का चला बुलडोजर

वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मजार पर प्रशासन का चला बुलडोज,

 

 

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करमहियां व अमड़ी जंगल में वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना मजार प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।तहसील प्रशासन ने बताया की वन विभाग की जमीन पर मजार अवैध रुप से बनाई गयी है।उक्त मजार को प्रशासन ने दिनांक 05/05/2025 दिन सोमवार को सख्ती के साथ जेसीबी से हटवा दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्यवाही उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन,पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गयी है। बताया जा रहा है कि मजार‌ लगभग एक डिसमिल जमीन पर बनी हुई हैं उक्त मजार बांस और तिरपाल से ढका हुआ था।जिसकी देख गांव के ही मोहर्रम अली करते थे।सुत्रों की माना जाए तो मोहर्रम अली के पिता भण्डारी बाबा उक्त मजार पर सेवा दिया और अपना जीवन ब्यतीत कर दिया।सुचना मिलने पर प्रशासन द्वारा मजार से सम्बन्धित लोगों को वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्षो से अवैध मजार हटाने की बात कही गयी थी । परंतु अवैध कब्जा नही हटाया गया।सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर पहले अवैध निर्माण की जांच पड़ताल किया गया फिर जेसीबी मशीन से मजार को ढहा दिया गया। उक्त कार्यवाही शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने कहा कि उक्त मजार आरक्षित वन विभाग की भूमि पर थी किसी भी प्रकार का निर्माण गैरकानूनी है।उप जिलाधिकारी निचलौल द्वारा कहा गया कि भविष्य में ऐसे अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा।और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।इस संयुक्त अभियान में उप जिलाधिकारी निचलौल तहसील प्रशासन,पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुनील राव तहसीलदार अमित सिंह,राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, मनीष पटेल,लेखपाल अनिल कुशवाहा,भारतेन्दु मिश्रा, वन दरोगा अशोक सिंह व एसएसबी सिपाही मौजूद रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *