महराजगंज में कल बजेगा मॉक ड्रिल का सायरन, युद्ध जैसे हालात से निपटने की तैयारी शुरू

महराजगंज में कल बजेगा मॉक ड्रिल का सायरन, युद्ध जैसे हालात से निपटने की तैयारी शुर

योगेन्द्र पाण्डेय / विन्ध्य ज्योति

जिला प्रशासन ने की बड़ी बैठक, ब्लैकआउट और सायरन के साथ होगा युद्ध अभ्यास

महराजगंज। गृह मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कल, दिनांक 7 मई 2025 को महराजगंज जिले में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आज जिले में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के आदेश पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बड़ी बैठक हुई।बैठक में पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, होमगार्ड और पब्लिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

अधिकारियों ने युद्ध जैसी परिस्थिति में सुरक्षा इंतजामों की रणनीति पर चर्चा की और मॉक ड्रिल की रूपरेखा तैयार की।ड्रिल के दौरान युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। इसमें शाम 6:40 बजे जिले में चेतावनी सायरन बजाया जाएगा और 6:50 बजे पूरे जिले में 5 से 10 मिनट का ब्लैकआउट (बत्ती गुल) किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने बताया कि ड्रिल के लिए दो स्थानों को चिन्हित किया गया है —1. पुलिस लाइन की हाईराइज बिल्डिंग 2. केएमसी मेडिकल कॉलेज, पकड़ीयहां युद्ध जैसी स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का लाइव अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही नागरिकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा कि हमले के वक्त कैसे सुरक्षा के उपाय अपनाए जाएं।ड्रिल में नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर भी जोर दिया जाएगा, जैसे संयंत्रों का छलावरण (कैमुफ्लाजिंग), स्थान खाली कराने का पूर्वाभ्यास (इवैकुएशन) और छात्रों व आम नागरिकों को हमले की स्थिति में सतर्क रहने की ट्रेनिंग मॉक ड्रिल के समय पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल विभाग, परिवहन विभाग और अन्य सभी विभागों के वाहन और टीमें पूरी तरह एक्टिव रहेंगी। अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *