30 दिवसीय फिल्म, टेलीविजन एवं थिएटर वर्कशॉप का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ

30 दिवसीय फिल्म, टेलीविजन एवं थिएटर वर्कशॉप का रजिस्ट्रेशन प्रारम्

 

गोरखपुर, 6 मई। अभियान थिएटर ग्रुप और गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई से 15 जून तक 25वां प्रस्तुतिपरक नाट्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी अभियान थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष श्रीनारायण पांडेय ने सोमवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में रंगमंच को समृद्ध करने के लिए अभियान थिएटर ग्रुप पिछले 23 वर्षों से ऐक्टिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में ऐक्टिंग, वायस एंड स्पीच, मूवमेंट, म्यूजिक, डांस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट आदि का अभ्यास कराया जायेगा। प्रशिक्षण के मापन पर एक नाटक का मंचन भी किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर से बच्चों में लीडरशिप क्षमता, विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता, एकाग्रता, त्याग की भावना,सृजनशीलता, कल्पनाशीलता आदि का विकास होता है। समाज में मानवीय दृष्टिकोण का विकास होता है। वर्कशॉप से ऐक्टिंग में करियर बनाने वाले बच्चों को थियेटर, फिल्म, टेलीविजन में करियर बनाने के लिए सही मार्गदर्शन मिलता है। पिछले 23 वर्षों में अभी तक 25 वर्कशॉप का आयोजन किया जा चुका है। परिणामस्वरुप अभियान थिएटर ग्रुप से अभी तक 9 लड़कों का प्रवेश राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली, दो लड़कों का प्रवेश फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया, पूणे, एक रंगकर्मी का चयन फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ अरुणाचल प्रदेश एवं कई रंगकर्मियों का चयन भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ, मध्य प्रदेश स्कूल आफ ड्रामा, भोपाल एवं देश के अन्य राष्ट्रीय अकादमियों में भी हो चुका है।

श्रीनारायण पांडेय ने कहा कि फिल्म, टेलीविजन एवं थिएटर में करियर बनाने वालों के लिए सहायक इस वर्कशॉप में पत्रकार के बच्चों का चयन पूरी तरह निःशुल्क होगा। यह वर्कशॉप अभियान थिएटर ग्रुप, शाही मार्केट में संचालित किया जाएगा। इसका रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो गया है। प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म पाया जा सकता है। प्रशिक्षण 15 मई से प्रारम्भ हो जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए 9532110951 एवं 9336046162 पर फोन कर प्राप्त किया जा सकता है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *