आतंक के आकाओं पर हिंदुस्तान का प्रहार! पहलगाम हमले का हिसाब चुकता, POK में 9 अड्डे तबाह

आतंक के आकाओं पर हिंदुस्तान का प्रहार! पहलगाम हमले का हिसाब चुकता, POK में 9 अड्डे तबा

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

नई दिल्ली। देश के वीर सैनिकों ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मिट्टी में मिलाने का जज्बा रखते हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के महज 15 दिन बाद भारत ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान और POK में छिपे आतंक के ठिकानों पर भीषण प्रहार किया है।भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त अभियान चलाकर दुश्मनों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम के इस मिशन में भारत ने 9 आतंकी अड्डों को सटीक मिसाइलों से ध्वस्त कर दिया।सूत्रों के मुताबिक, इन 9 ठिकानों में 4 पाकिस्तान के भीतर और 5 पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे। बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के गढ़ों को निशाना बनाया गया।भारतीय सेनाओं ने अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर इन दहशतगर्द अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया। सेना ने भारत की सरजमीं से ही आतंकियों को सबक सिखाया, जिससे पड़ोसी मुल्क को भी साफ संदेश चला गया — अब चुप नहीं बैठेंगे, हर वार का जवाब दो गुना ताकत से मिलेगा।इस संयुक्त कार्रवाई में सेना ने न सिर्फ आतंकी ढांचे को तोड़ा, बल्कि भारत में आतंकी साजिशें रचने वाले शीर्ष कमांडरों को भी निशाना बनाया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत अब सिर्फ सहन नहीं करता, बल्कि अपने दुश्मनों का हिसाब मैदान में चुकाता है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *