प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पारित हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक -2025 लोकहितकारी संकल्पों को साकार करेगा: ज्ञानेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पारित हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक -2025 लोकहितकारी संकल्पों को साकार करेगा: ज्ञानेंद्र सिंह

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के हरपुर, लंगड़ी चौराहे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सलाउद्दीन खान के आवास पर “वक्फ सुधार जन जागरण अभियान” के अंतर्गत आयोजित “अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद” कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उपस्थित सभा को सम्बोधित किया।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पारित हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक -2025 लोकहितकारी संकल्पों को साकार करेगा। वक्फ क़ानून देश में मौजूद वक़्फ़ की जायदाद की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और इसका लाभ मुस्लिम समुदाय के गरीब परिवारों और महिलाओं तक पहुँचाना सुनिश्चित करेगा।

वहीं इस्तखार खां ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए समर्पित हैं इसलिए कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति कर मुस्लिम समुदाय का हक मारने नहीं देंगे। भाजपा सरकार देश के मुस्लिम समुदायों,महिलाओं, गरीबों की हितैशी सरकार है। कांग्रेसी नेताओं और सपाइयों की तरह भड़काऊ नहीं है।
संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विधायक मीडिया सलाहकार कौशल श्रीवास्तव ने दीं।

इस दौरान वहां जिला पंचायत सदस्य इस्तखार खां उर्फ टुनटुन, सादिक खान, एकरार, शकीग़ खां, मो० एजाज, उमर आलम, मण्डल अध्यक्ष परतावल विवेक पटेल, मण्डल अध्यक्ष श्यामदेउरवा जनार्दन सिंह, मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति, ईश्वर यादव, ग्राम प्रधान श्याम पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, रमेश यादव, धीरेंद्र यादव, प्रदीप चौधरी, सुरेंद्र पटेल, अनिल निषाद, सोनू सिंह, नन्दू दुबे सहित अन्य जन रहें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *