भिटौली पुलिश को मिली बड़ी कामयाबी सर्राफा के दुकान से दो किलो चाँदी और जेवरात लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

भिटौली पुलिश को मिली बड़ी कामयाबी सर्राफा के दुकान से दो किलो चाँदी और जेवरात लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

भिटौली में सराफा लूटकांड का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सराफा व्यवसायी से हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। गंगराई अगया नहर के पास तड़के चार बजे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए परतावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।आपको बताते चले कि रूद्रापुर निवासी रतन लाल की राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर भिटौली स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के समीप आभूषण की दुकान है।

बीते चार मई को जब वह मकान निर्माण में व्यस्त थे, तब उनका बेटा अभिषेक दुकान संभाल रहा था। दोपहर करीब एक बजे एक बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ और सोने की चेन दिखाने को कहा। अभिषेक जैसे ही पीछे मुड़ा, तभी दूसरा बदमाश भीतर घुस आया और उसके सिर पर पिस्टल की बट से वार कर हथियार तान दिया।

इस दौरान दुकान में अफरातफरी मच गई और अभिषेक ने साहस दिखाते हुए बदमाश से भिड़ंत कर दी। हाथापाई के बीच दूसरा बदमाश तिजोरी से करीब दो किलो चांदी और अन्य आभूषण समेट कर भाग निकला। बाहर खड़ा तीसरा साथी बाइक स्टार्ट किए तैयार था। तीनों बदमाश लूटपाट के बाद महराजगंज की ओर फरार हो गए।

संघर्ष के दौरान व्यवसायी ने बदमाश की पिस्टल भी छीन ली और मौके से तीन मैगजीन बरामद हुए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने मौके पर पहुंचकर जांच तेज करने के निर्देश दिए। एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और भिटौली थाना पुलिस की संयुक्त टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गईं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और शनिवार तड़के उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया।

गंगराई अगया नहर के पास हुई मुठभेड़ में गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गायघाट खुर्द निवासी अरविंद उर्फ बड़कू के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अनूप राजभर, निवासी जर्दा, थाना खोराबार को सकुशल गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से लूटे गए जेवरात बरामद किए जा रहे हैं और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *