माँ की ममता का कोई मोल नहीं-ऊषा मिश्रा

माँ की ममता का कोई मोल नहीं-ऊषा मिश्र

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा अन्तर्गत ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पूजन कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक ऊषा मिश्रा ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया विद्यालय की कोआर्डिनेटर प्रतिभा त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि ऊषा मिश्रा को माल्यार्पण व बैच लगाकर स्वागत किया
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रंजीत चौधरी व विद्यालय के संस्थापक बृजेन्द्र कुमार मिश्र को शिक्षक निखिल कुमार व राजकुमार ने माल्यार्पण व बैज लगाकर स्वागत किया
इस दौरान छात्र/छात्राओं के सभी माताओं का अभिनंदन वन्दन किया गया। विद्यालय में भारतीय परंपरा एवं ममता और स्नेह की प्रतिमूर्ति माताओं को विद्यालय की शिक्षिकाओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत वंदन किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा माता के महत्व पर आधारित एक नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें प्रतिभा ,नाजिया ,सांची ,अंशिका स्नेहा ,दिव्या ,गरिमा ,अंजनी ,सुप्रिया, श्रेया ,रुखसाना ,सृष्टि ,कृति शिवराजनी ,पायल ,पल्लवी,सुगम ने अपने प्रस्तुति से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में कक्षा आठ की छात्रा अम्बिका गिरी व सांची राठौर ने माता के प्रेम स्नेह पर आधारित एक भाषण प्रस्तुत किया ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों ने मातृ पूजन कार्यक्रम में अपने माँ के पैर धुलकर व पुष्प अर्पित कर प्रणाम किया। यह दृश्य देखकर सभी लोग भावविभोर हो गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव ने विद्यालय के सभी अभिभावकों को तथा विद्यालय प्रांगण में आई हुई सभी माताओं को मातृ दिवस का हार्दिक शुभकामना दी और माँ के महत्व के बारे में बताया ।

विद्यालय के संस्थापक ब्रजेन्द्र मिश्र ने कहा कि माता ममता की प्रतिमूर्ति होती है। अतः अपने बच्चों के प्रति आपका अपूर्व प्रेम स्नेह होना स्वाभाविक है परंतु बच्चों के हर आवश्यकताओं की पूर्ति किया जाना कही न कहीं आप सबको कष्ट भी दे सकता है। इसलिए आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ही उनकी पूर्ति की जानी चाहिए। छात्रों द्वारा मोबाइल का प्रयोग अपनी उपस्थिति में समिति समय के लिए होना चाहिए। अन्यथा बच्चें उसका सदुपयोग नहीं करते हैं। उन्होंने एक अच्छी समय सारिणी बनाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि उषा मिश्रा ने कहा कि दुनिया में मां का स्थान सबसे ऊंचा होता है। जिसका व्याख्यान करना बहुत ही कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि इस पृथ्वी पर मां से बड़ा कोई और नहीं हो सकता है।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा ने किया ।

कार्यक्रम में अमृत मिश्र,बलराम सिंह,आशुतोष मिश्रा,निखिल,राजकुमार,प्रतिभा ,काजल ,अंशिका ,तृप्ति प्रियंका ,शिवानी ,चंदा ,अमृता वंदना, ब्यूटी, खुशबू आदी शिक्षक उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *