ढाई घंटे में तीन मौतों से सीएचसी परतावल सहित क्षेत्र में मचा हड़कंप

महराजगंज जनपद के परतावल में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में लगातार तीन लोगों की मौत से अस्पताल प्रशासन और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अलग-अलग स्थानों से सीएचसी लाया गया था जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पहली घटना एक अज्ञात बुजुर्ग की है जो श्यामदेउरवा थाना अन्तर्गत परतावल में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार में किसी कार्य से आए थे। बाजार में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी परतावल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलने पर परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है।
दूसरी घटना गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के महंगापट्टी की है जहां के निवासी लक्ष्मी प्रसाद (62 वर्ष), पुत्र रौमून प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी परतावल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
तीसरी घटना महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव की है। यहां की निवासी रम्भा देवी (45 वर्ष) पत्नी गोपाल वर्मा की तबीयत दोपहर में अचानक बिगड़ गई परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी परतावल लाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रम्भा देवी के सात बच्चे हैं जिनमें पांच बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। मां की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

एक ही दिन, कुछ ही घंटों में हुई इन तीन मौतों ने न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय जनमानस में भी चिंता का माहौल है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *