यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, महराजगंज में चेकिंग अभियान ते
सक्सेना चौराहे पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की गहन जांच, बिना हेलमेट चालकों का काटा गया चालान
महराजगंज। जिले में शनिवार को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस ने सघन अभियान चलाया, पुलिस ने सक्सेना चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर त्योहार के मद्देनजर चलाया गया।
यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोपहिया और चौपहिया वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट चला रहे दोपहिया वाहन चालकों का चालान काटा गया। कुछ वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।







