प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का सीएचसी परिसर में हुआ लोकार्पण

 

महराजगंज जनपद में आज नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जन औषधि केंद्र का लोकार्पण पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है, इसके लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं, इसी क्रम में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोकार्पण जन जन को सस्ती सुलभ व गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के क्रम में सरकार का सशक्त कदम है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के विकसित भारत के परिकल्पना को पंख लग गया है, आज हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे है। देश के नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ देते हुए संपूर्ण जिले में जन औषधि केंद्र की स्थापना आम जन मानस को राहत देने वाला है।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर अनिल जायसवाल, महिला चिकित्सक शालिनी सिंह, सपा नेता हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव, फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्र, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सदस्य अमित अंजन, संगीतकार तबरेज परवेज़, जन औषधि वेंडर कुशाग्र जायसवाल उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *