योग का प्रयोग कर,शरीर को निरोग कर -राजीव नयन
महाराजगंज ॥महराजगंज नगर मे 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीर शिवाजी शात्रा पर सामोहिक योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थनगर के विभाग प्रचारक राजीव नयन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संधचालक आलोक ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक राजीव नयन ने अपने सम्बोधन में कहा की योग मन,शरीर और आत्मा की कुंजी है। प्राचीन भारतीय ऋषिमुनियों और तत्ववेत्ताओं द्वारा प्रतिपादित एक विशिष्ट आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योग शब्द का उल्लेख ऋग्वेद मे है। 21 जून 2015 को प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,उन्होंने कहा कि योग का अर्थ है जुड़ना | आज के समय मे एलोपैथी दवाईयों का प्रयोग बढ़ गया है, जिसके नुकसान भी बहुत सारे है।इस समय योग के माध्यम से हम कई जटीले बिमारियों को ठीक कर सकते है। कोरोना काल में संम्पूर्ण विश्व में योग और आयुर्वेद ने लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
जिला प्रचारक विनय ने सभी स्वयंसेवको को कई आसन, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कराया और उसकी विस्तृत जानकारी दिया।
जिला प्रचार प्रमुख जीवेश ने बताया की पूरे जिला के 138 शाखाओं पर योगाभ्यास किया गया, जिसमे 5000 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत , जिला व्यवस्था प्रमुख, अजय, धर्म जागरण प्रमुख गौरव,मुख्य शिक्षक अभय ,शाखा कार्यवाह जगन्नाथ, नगर संपर्क प्रमुख राणाप्रताप,डा०परशुराम राजेश ,मार्तण्ड ,नरेन्द्र ,आशीष, आशुतोष, आदर्श, अशोक आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।







