खुले में रखा ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दे रहा दावत विद्युत विभाग लापरवाह, खतरे में जान

खुले में रखा ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दे रहा दावत
विद्युत विभाग लापरवाह, खतरे में जान

घुघली के बेलवा टीकर कस्बे में खुले में रखा ट्रांसफार्मर  घुघली विकास खंड के बेलवा टीकर कस्बे में हरखपुरा मार्ग पर घनी आबादी के बीच पक्की सड़क के किनारे जमीन पर खुले में वर्षों से रखा 100 किलो वोल्ट-एम्पीयर(के0वी0ए0) का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग की घोर लापरवाही का जीवंत बानगी बन स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन दुर्घटना को दावत दे रहा है और हर पल हर क्षण खतरे की घण्टी बजा रहा है।विद्युत महकमे के इस खतरे भरे कदम से जहां लोगों में विभाग के प्रति बेहद गुस्सा है वहीं किसी भी समय किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से साँसें भी अटकी हुई हैं।उल्लेखनीय है कि इस ट्रांसफार्मर से सटकर अभी तक कई बेजुबान मवेशियों की मृत्यु हो चुकी है । कस्बे से जुड़े डॉ0भूपति कुमार, अरविंद जायसवाल, प्रेमचंद,रामसेवक जायसवाल, बुद्धू जायसवाल,अशोक जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, शिवेंद्र जायसवाल, राधाकृष्ण जायसवाल, मनोज यादव,नगई यादव आदि का कहना है कि यदि विभाग इस ट्रांसफार्मर के चारो तरफ लोहे की मजबूत जाली लगवाकर घेरेबंदी करा दे तो काफी हद तक मनुष्य ही नहीं अपितु पशु आदि की भी सुरक्षा हो जाएगी। लोगों ने ट्रांसफार्मर के आसपास की साफ- सफाई कराकर जाली लगवाने की मांग की है। इस सम्बंध में विद्युत उपकेंद्र घुघली के अवर अभियंता इंजीनियर धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा के साथ बेहतर विद्युत आपूर्ति हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।शीघ्र ही जांच कराकर व जाली लगवाकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *