मनरेगा मजदूरों की उड़ायी जा रही धज्जियां जेसीबी मशीन से हो रही पोखरी की खुदाई

बरवाखुर्द में जेसीबी मशीन से हो रही पोखरी क खोदाई,मनरेगा मजदूर बेरोजगार
श्रमिक समस्या
-पोखरी की खोदाई करती जेसीबी मशीन
केंद्र सरकार की देश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत अकुशल श्रमिक परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना घुघली विकास खंड के बरवाखुर्द गांव में अपने संकल्पों से भटककर अब धूल फांकती दिख रही है ।ग्राम प्रधान द्वारा आईडी व इस्टीमेट तैयार करा गांव में सड़क किनारे स्थित पोखरी की खोदाई में यहां के पंजीकृत अकुशल मनरेगा मजदूरों को रोजगार न देकर जेसीबी मशीन से खोदाई कराया जा रहा है तथा आगे चलकर इससे जुड़ा अपने प्रभाव के जॉबकार्ड धारक श्रमिकों के नाम मस्टररोल निर्गत करा सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया जाएगा। इस कारण यहां के मनरेगा श्रमिक बेरोजगार हैं और उनके कुनबे के सामने दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए हैं ।इस घटना से जहां मनरेगा मजदूरों में जबरदस्त आक्रोश है वहीं जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।इस सम्बंध में घुघली ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि प्रकरण की जांच करा दोषियों के विरुद्ध मनरेगा एक्ट में वर्णित प्राविधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *