माताएं भी पेड़ों की भांति जीवन का पोषण और संरक्षण करती हैं — सतीश मद्धेशिया

 

 

परतावल/महाराजगंज।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 05 रानीलक्ष्मी बाई नगर के बूथ संख्या 377 पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आम, आंवला और पीपल का चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और ईओ कनुप्रिया शाही पौधारोपण किया।

इस भावनात्मक पहल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा, माताओं के नाम पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करके उन्हें सम्मानित करना तथा पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व के प्रति जोड़ना, जो यह दर्शाता है कि माताएँ भी पेड़ों की भाँति जीवन का पोषण और संरक्षण करती हैं।
इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने सभी लोगों से अपील की कि वे भी इस अभियान से जुड़ें और अपने जीवन में कम से कम एक पौधा मां के नाम जरूर लगाएं।

अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने कहा कि “मां हमारे जीवन की जड़ हैं और पेड़ पृथ्वी की सांस हैं। यह पहल दोनों के सम्मान को एक साथ जोड़ती है।”

इस दौरान सभासद प्रतिनिधि भगवान दत्त पाण्डेय, सभासद अजय मद्धेशिया, विनय सिंह, पत्रकार सतीश मिश्रा, जगरनाथ मिश्रा, लिपिक नेसार अहमद, शिवम द्विवेदी, राजकुमार पाल, दीपक सिंह, देवराज सिंह, कन्हैया साहनी, जेई अभिषेक सिंह, दिलीप चौधरी, बृजेश गौतम, दीपक रावत, अभिनाश सिंह, विनय सिंह समेत कार्यालय कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *