नीतू व एमामुद्दीन को मिला गुड एक्टिविटीज प्राइज, सबने सराह

 

मौर्य व एमामुद्दीन को गुड एक्टिविटीज प्राइज देते संस्था के पदाधिकारी।                                                सकारात्मक गतिविधियां समाज को प्रेरणा और नई दिशा देने में सतत अग्रसर रहती हैं।समाज के सभी लोग उनके कायल होते हैं। शैक्षणिक संस्था दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में इन्हीं गतिविधियों के लिए जूरी द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन देने हेतु गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिनमें संस्था की होनहार छात्रा नीतू मौर्या एवं कुशाग्र छात्र एमामुद्दीन को गुड एक्टिविटीज प्राइज से नवाजा गया।यह प्राइज उनके मनोबल को बढ़ाते हुए अन्य बच्चों को भी इन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।परतावल विकासखण्ड के पिपरा खादर निवासी रमेश मौर्य की बेटी एवं संस्था की कक्षा नौवीं की छात्रा नीतू मौर्या शुरू से ही मेधावी रही है तथा दयालुता, समझदारी, आत्म नियंत्रण, न्याय प्रियता, विनम्रता ,सहानुभूति एवं सकारात्मक सोच के साथ सदैव संस्था से जुड़ी रही है। इसी प्रकार परतावल के ही डेरवा निवासी साहिद खान के पुत्र एवं संस्था के दसवीं के छात्र एमामुद्दीन अपनी ईमानदारी, सच्चाई और विद्यालय के विविध कार्यों में अपनी पारदर्शी सहभागिता देते रहे हैं।इन दोनों ही छात्र-छात्राओं को संस्था ने यह सम्मान देकर उन्हें उनके मनोवृत्ति को आगे बढ़ाने का संबल प्रदान किया है ।इस मौके पर उपस्थित विद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारी पंडित वीरेंद्र पांडेय,पंडित राजेंद्र दुबे उर्फ टॉपर बाबा ,पंडित सूर्यभान तिवारी सहित विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र प्रबंधक जितेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रोत्साहन राशि का प्रतीकात्मक चेक एवं चेक की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी,कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, शैक्षणिक प्रभारी मनमीत पटेल, वरिष्ठ शिक्षक दीनानाथ त्रिपाठी एवं महेंद्र उपाध्याय आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *