संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
31/07/2025
महराजगंज जिले के कोठीभार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है कोठीभार पुलिस द्वारा गठित की गई टीम ने दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक पेशेवर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम व वांछित अभियुक्तो के गिरफ्तारी अभियान के क्रम में दिनांक 29/ 7/ 2025 को प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा गठित की गई टीम में सामिल चौकी इंचार्ज सिसवा उप निरीक्षक उमाकांत सरोज , उप निरीक्षक राहुल कुमार, आरक्षी दीपक यादव, विवेक यादव , सिकंदर यादव, राजू यादव ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नूर आलम उर्फ आलम पुत्र करमुल्लाह निवासी बरगहा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को टैक्सी स्टैंड चोखराज के पास नहर से गिरफ्तार कर कब्जे से दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP 53CK 2414 एच एफ डीलक्स व UP 57 R 4672 हीरो एच एफ डीलक्स बरामद कर विधिक कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायालय को चालान कर दिया ।
इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है जो एक पेशेवर मोटरसाइकिल वाहन चोर है ।







