नेपाल,भारत सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – रौतहट जिला के बागमती नदी में लापता एक भारतीय युवक का शव मिल गया है।
बिहार के खगड़िया पचौरा निवासी 30 वर्षीय रोहित कुमार सिंह शनिवार को बागमती नदी में नहाते समय लापता हो गया था। उसका शव नदी की नहर से बरामद किया गया है।
सिंह शनिवार दोपहर 3 बजे रौतहट के चंद्रपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 में बागमती नदी के हैंगिंग ब्रिज के पास शराब पीने के बाद नहाने गए थे, तभी नदी में अचानक आए पानी के तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए।
एसपीबी नेपाल क्रमांक 11 बटालियन हेक्का रौतहट और आईपीआर चंद्रनिगाहपुर की एक संयुक्त टीम उनकी तलाश कर रही थी और उनका शव रौतहट जिला के गुजरा नगर पालिका-7 के पलटुवा में बागमती नदी नहर में मिला, जो उनके लापता होने के स्थान से लगभग 15 किलोमीटर पश्चिम में है।
रौतहट पुलिस ने बताया है कि सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय युवक का शव नहर के पानी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए चंद्रनिगाहपुर के सरकारी अस्पताल लेअऐ है।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।







