महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया की अध्यक्षता में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में परतावल ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, नगर के सभासदगण के साथ भारी संख्या में नगरवासी भी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर परतावल चौराहे होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय तक देशभक्ति नारों के बीच निकाली गई। इस दौरान परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह मय पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, 319 विधानसभा क्षेत्र पनियरा के भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, हिन्दू नेता काशीनाथ सिंह, राज नारायण, अशोक यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, अजय गौतम अखिल भारतीय उद्योग ब्यापार मण्डल के जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्ता व सोनू कसौधन के साथ तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे
तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।







