इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मांग पर पत्रकारों को विधायक ने दिया सोलर लाइट की सौगात

 

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के विधायक अनिल कुमार तिवारी ने अपने क्षेत्र के पत्रकारों को सोलर लाइट देकर सम्मानित किया है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक अनिल कुमार तिवारी से मिला था और पत्रकारों को सोलर लाइट देने की मांग किया था जिस पर उन्होंने पत्रकारों के लिए इस मांग को उचित बताया था। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी त्योहार के उपलक्ष्य में विधायक अनिल कुमार तिवारी अपने आवास पर पत्रकारों एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों के साथ भाजपा और निषाद पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को सोलर लाइट के प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस कार्यक्रम को लेकर विधायक अनिल कुमार तिवारी के प्रति लोगों में विश्वास और बढ़ा है। क्षेत्र में हर दिन अनिल कुमार तिवारी कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। शायद उत्तर प्रदेश में यह पहला मौका है जब किसी जनप्रतिनिधि ने पत्रकारों की समस्याओं की सुधि लिया है और विधायक निधि से पत्रकारों के आवास को रोशनी से जगमगाने का निर्णय लिया है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *