श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे मठ-मंदिर,भजन कीर्तन के बीच मध्यरात्रि को जन्मे कन्हैय
नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की कृष्ण
जन्मोत्सव
सजाई गई झांकी एवं कान्हा बना नन्हा
महराजगंज जनपद के ,भिटौली एवं पुरैनाखंडी चौरा सहित आसपास के सभी गांवों व कस्बों में गोपेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की जन्म जयंती श्रीकृष्ण जन्माष्टमी परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।इस मौके पर मठ-मंदिरों को रंग -बिरंगी झालरों एवं कागज की झंडियों से सजाया गया । भजन कीर्तन कीर्तन संग मध्य रात्रि को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया। क्षेत्र के हरपुर महंत मठ स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर, बेलवा टीकर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, सेमराराजा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर,भिसवा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर ,अजमतपुर दरौली स्थित रामजानकी मंदिर,भिटौली स्थित दुर्गा मंदिर, लक्ष्मीपुर शिवाला स्थित शिवमन्दिर ,हरखपुरा स्थित रामजानकी काली मंदिर, इमिलिया स्थित रामजानकी मंदिर ,गोपाला स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जन्मोत्सव मनाया गया।







