सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से शिष्टाचार भेंट की।
आज सुबह काठमाण्डौ पहुँचे सचिव मिश्री ने प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद कार्यालय, सिंह दरबार में प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के सचिव अमृत बहादुर राई के निमंत्रण पर सचिव मिश्री नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर आज काठमाण्डौ पहुँचे।
मिश्री, जो सोमवार को पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद भारत लौटने वाले हैं, आज सभी महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
मिश्री, प्रधानमंत्री ओली की सितम्बर 16 को होने वाली यात्रा की तैयारी के लिए काठमाण्डौ आए हैं।
आज होने वाली बैठकों में यात्रा के एजेंडे पर भी चर्चा की जाएगी।







