सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारत सरकार नेपाल में दो जलविद्युत परियोजनाओं से उत्पन्न 80 मेगावाट बिजली खरीदने परख सहमत हो गई है।
इसके साथ ही, नेपाल से निर्यात की जाने वाली बिजली की कुल मात्रा 1,100 मेगावाट से ज़्यादा हो गई है।
भारत को कुल निर्यात क्षमता 1,090.9 मेगावाट तक पहुँच गई है, जिसमें पहले से स्वीकृत 1,010.9 मेगावाट और अतिरिक्त 80 मेगावाट शामिल हैं।
नेपाल भारत के रास्ते बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली निर्यात कर रहा है।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने बताया है कि इन सबके बाद, नेपाल से कुल निर्यात क्षमता 1,130.9 मेगावाट तक पहुँच गई है।
भारत सरकार ने पिछली बार 11 अगस्त को 200 मेगावाट की अनुमति दी थी, और गुरुवार को अतिरिक्त 80 मेगावाट की अनुमति दी गई।
इसके तहत, मेवा खोला की 48.5 मेगावाट और करुवा सेती हाइड्रो पावर की 31.04 मेगावाट बिजली भारत को निर्यात की जाएगी।
प्राधिकरण ने बताया है कि यह अनुमति एक द्विपक्षीय समझौते के तहत मध्यम अवधि के लिए प्राप्त की गई है और 21 अगस्त, 2025 से 31 अक्टूबर, 2026 तक प्रभावी रहेगी।







