सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ज़ोर देकर कहा है कि भारत और चीन की साझेदारी किसी तीसरे देश के ख़िलाफ़ नहीं है।
पाकिस्तान की यात्रा पर आए वांग यी ने गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री इशाक दार के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि दोनों देशों के संबंधों का किसी अन्य देश पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ़ का असर समय के साथ दिखेगा, लेकिन इससे भारत और रूस की दोस्ती और मज़बूत हुई है और चीन के साथ तनाव भी कम हुआ है।”
वांग यी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अफ़ग़ानिस्तान होते हुए पाकिस्तान पहुँचे।







