सीमा पर एसडीएम की छापेमारी में 50 बोरी यूरिया खाद जब्त, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

 

नेपाल,भारत सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/08/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा थाना क्षेत्र के सुंडी गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम नौतनवा ने अचानक एक घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में यूरिया खाद जब्त कर लिया।

यह कार्रवाई सुंडी चौराहे के पास स्थित एक घर पर की गई, जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर लगभग 50 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई।

सूत्रों के अनुसार, एसडीएम नौतनवा को मुखबिर से सूचना मिली कि सुंडी गाँव के एक घर में भारी मात्रा में यूरिया खाद छिपाकर रखी गई है, जिसे देर रात नेपाल भेजने की तैयारी की जा रही है।

सूचना की पुष्टि होते ही एसडीएम नौतनवा तहसीलदार के साथ मौके पर पहुँचे और तत्काल कार्रवाई की। साथ ही, कस्टम विभाग, एसएसबी और स्थानीय पुलिस को भी सूचना देकर बुलाया गया।

मौके पर पहुँचते ही टीम ने घर की तलाशी ली, जहाँ से लगभग 50 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।

फिलहाल, बरामद खाद को जब्त कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया है, खासकर नौतनवा पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सीमावर्ती इलाके में इस तरह की तस्करी कैसे हो रही है।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रशासन द्वारा जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अधिकारियों की सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *