पनियरा ब्लॉक के धनखरी स्थित ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में आज डी.एन.पी.एस. ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने घोषणा की कि अब यह प्रशिक्षण केंद्र एसोसिएशन से आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त है तथा श्वेता प्रजापति को मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को ताइक्वांडो का संस्थागत प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
विद्यालय निदेशक जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। अब पनियरा के बच्चों को ताइक्वांडो खेल का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण यहीं मिलेगा, उन्हें अन्यत्र भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।
प्रधानाचार्य अरुण राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच देने की आवश्यकता है, जो आज एसोसिएशन की मान्यता से पूरा हुआ है।
इस अवसर पर पिछले एक वर्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में सत्यम मौर्य, सौरभ सिंह, प्रतिभा शर्मा, आर्यन सिंह, आदित्य सिंह, अर्चना चौहान, अनुराधा, करण शर्मा, अमन शर्मा, आर्या साहनी, सहबान अली, प्रिंस कुमार, अंकित, आदित्य सिंह, आयुष मणि त्रिपाठी, कुलदीप यादव, श्वेता प्रजापति शामिल रहे।
कार्यक्रम में सह-निदेशक आशुतोष मिश्रा, स्कूल कॉर्डिनेटर प्रतिभा त्रिपाठी, प्रबंधक अमृत कुमार मिश्र (ध्रुव नारायण डिग्री कॉलेज), प्राचार्य बलराम सिंह सहित काजल मद्धेशिया, अंशिका साहनी, निखिल साहनी, प्रियंका पटेल, अमृता, चंदा, वंदना, रामप्रताप, श्वेता, अर्चना, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।







