सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
25/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – दिल्ली में 20 रुपये के विवाद में एक नेपाली मोमो विक्रेता को तीन नाबालिगों ने चाकू मार दिया।
सुत्रो के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय तुल बहादुर के रूप में हुई है, जो खोड़ा कॉलोनी निवासी है और मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर स्थित राजबीर कॉलोनी में मोमो के पैसे न देने पर तीन नाबालिगों से हुई बहस के दौरान उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया।
घायल तुल बहादुर को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद, गाजीपुर पुलिस की एक टीम ने तीनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच जारी है।
अधिक जानकारी जारी नहीं की गई है।







