सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि तीज को केवल नृत्य का पर्व नहीं समझा जना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीज आध्यात्मिक शुद्धता और दाम्पत्य जीवन को सुदृढ़ करने का पर्व है।
तीज के अवसर पर शुभकामना संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा, ‘तीज को प्रायः केवल गीत-संगीत और नृत्य का पर्व ही समझा जाता है। लेकिन इसका मूल संबंध उपवास, संयम और आत्मानुशासन से गहरा है।’
प्रधानमंत्री ओली ने आगे लिखा, ‘प्राचीन काल में पति-पत्नी दोनों द्वारा सप्तऋषि की पूजा करके व्रत रखने की प्रथा थी।
समय के साथ, केवल महिलाओं द्वारा ही व्रत रखने की परंपरा विकसित हुई। आज के समाज में भी नए दृष्टिकोण उभरे हैं।’ हमारी संस्कृति में तीज को आध्यात्मिक शुद्धता और वैवाहिक जीवन को सुदृढ़ बनाने का त्योहार माना गया है।
बहनों को तीज की शुभकामनाएँ देते हुए, प्रधानमंत्री ओली ने अपने
पेज पर लिखा, ‘हरितालिका तीज, संयुक्त पारिवारिक संस्कृति की सुगंध लेकर, सभी के परिवारों में आत्मीयता, वैवाहिक जीवन में आनंद और समाज में सद्भाव का संचार करे।’







