महराजगंज, जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसोखोर में धार्मिक आयोजन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया आरोप है कि पूजा-पाठ और कथा कार्यक्रम के दौरान ईसाई मिशनरियों की सक्रियता को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध जताने लगे मामला बढ़ने पर कार्यकर्ता सीधे कोठीभार थाने पहुँच गए और जमकर हंगामा किया
थाने पर हुए हंगामे के बीच थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का पारा चढ़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं – “ऐसी नौकरी की ऐसी की तैसी करता हूं… दो मिनट लगेगा सबको सही करने में… इस्तीफा देकर चला जाऊंगा।” इस दौरान थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद से यह वीडियो जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम में बाहरी हस्तक्षेप को लेकर ही पूरा विवाद खड़ा हुआ। आखिर क्यों पुलिस प्रशासन इस प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए है







