नेपाल,भारत सीमा उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
03/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – सिंधुपालचोक जिला के तारामारंग क्षेत्र में भूकंप का केंद्र रहा।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया है कि मंगलवार रात 11:23 बजे 4 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप सिंधुपालचोक जिला और आसपास के जिलों में भी महसूस किया गया।
केंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह 6:15 बजे गोरखा जिला के अजीकोट-3 हंसपुर में 4 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि दोपहर 3:13 बजे दोलखा जिले के लापिलांग क्षेत्र में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।







