उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिका ने नेपाली सेना को एक स्काई ट्रक और एक एयर एम्बुलेंस दान की है।
नेपाल में अमेरिकी राजदूत डीन थापसन ने आज सुबह सैन्य अड्डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल को स्काई ट्रक और एयर एम्बुलेंस सौंपे।
इस हस्तांतरण कार्यक्रम में विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा और रक्षा मंत्री मनबीर राई भी शामिल हुए।
नेपाली सेना ने कहा है कि एयर एम्बुलेंस का इस्तेमाल घायलों या बीमार लोगों को बचाने के लिए किया जाएगा और स्काई ट्रक का इस्तेमाल रसद पहुँचाने के लिए किया जाएगा।







