नेमत सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर के महानगर अबू बाजार उचवॉं स्थित एन टी चिल्ड्रेन एकेडमी के बारे में हम‌ आप लोगों को बताते चले कि यह वही स्कूल है जिसकी बुनियाद शहर के वरिष्ठ शिक्षक, समाजसेवी, पत्रकार एवं सिविल डिफेन्स के वार्डेन नेमातुल्लाह उर्फ राजू सर ने रखी ।इस स्कूल को आगे बढ़ाने में उनके छोटे भाई गोरखपुर में पंचायत विभाग में कार्यरत रहे काजी सलीम उल्लाह ने अपनी सेवानिवृत्त के बाद स्कूल को और बेहतर से बेहतर ढंग से चलाने का कार्य कर रहे हैं। 1500 सौ साला बारह रबि-अव्वल के मुबारक मौके पर नेमत सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने हाथ में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित लिखी तख्तियां लेकर अल्जैयान लारेब, काव्यांश श्रीवास्तव,आयशा सेराज, तुबा फातिमा,अदीब कादिर,आयत खान,अब्दुस समद,आलैयान सिद्दीकी,काव्या सैनी,अमायरा एजाज ने वृक्षारोपण किया ।
इस अवसर पर एन टी चिल्ड्रन एकेडमी के डायरेक्टर काजी सलीमुल्लाह ने कहा कि यह महीना रहमत का बरकत का महीना है इस महीने में रहमतुल्लील अलामिन यानी हज़रत मुहम्मद (स०अ०) साहब की इस आलम में आमद हुई थी हम सभी लोगों को आज यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सब उनके सिद्धांतों पर चलने की पूरी कोशिश करेंगी यही उनके प्रति हम सब की हकीकी मोहब्बत होगी।
उन्होंने आगे वृक्षारोपण कार्यक्रम के सम्बंध में कहा कि पौधा लगाना और उसे बचाना हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। दूषित पर्यावरण से मौसम में बदलाव आ रहा है। ऐसे समय में हरे पेड़ पौधे हमे राहत देते हैं। धरती को हरा भरा बनाने के लिए सभी लोगों को 10 – 10 पौधे लगाए। उन पौधों का संरक्षण करना चाहिए ।जिससे आने वाले समय में बहुत बड़ा परिवर्तन दिखने लगेगा।
एन टी चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रिंसिपल रेशमा खांन ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण व मानव जीवन के लिए अनिवार्य एवं हम सब की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। इस लिए आप सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करे।
पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी, बेबाक सहाफी समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता रफी अहमद, समाजसेवी मोहम्मद इमरान, डॉ श्रीवास्तव एवं एंटी चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रिंसिपल रेश्मा खांन, एखलाख अहमद, तफसीर ऐमन, महिमा गुप्ता , रहनुमा मैडम, काजी अब्दुल कादिर, सैय्यद मोहम्मद जेड, सैय्यद मोहम्मद सैफ, काजी इमरान उल्लाह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *