उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल — फ़िलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें दो इज़राइली बंधक दिखाई दे रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सुत्र ने बताया है कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इज़राइल पर किए गए हमले के बाद, जिसमें 1,200 से ज़्यादा नागरिक मारे गए थे, उनमें से दो को बंधक बना लिया गया था।
वीडियो में कहा गया है कि गाय गिल्बोआ-दलाल अगस्त के अंत तक गाज़ा शहर में थे। वीडियो में यह भी कहा गया है कि आठ अन्य लोगों को भी बंदी बना लिया गया था। और कहा जा रहा है कि ज़मीन से इज़राइली सैनिकों के हमले के बावजूद बंधकों को वहीं रखा जाएगा।
वीडियो में एक अन्य बंधक, एलन ओहेल भी दिखाई दे रहा है। हमास ने पहले भी एक इज़राइली बंधक का वीडियो शेयर किया था।
दुनिया भर के नेताओं और पीड़ितों के परिवारों ने इसे दुष्प्रचार बताकर इसकी निंदा की थी।
इज़राइली सरकार के मंत्रिमंडल में दक्षिणपंथी माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वेर ने कहा है कि गाज़ा पर पूर्ण कब्ज़ा ही अंतिम विकल्प है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंस के अनुसार, उन्होंने कहा कि पूर्ण नियंत्रण के बाद ही बंधकों को सुरक्षित वापस लौटाया जा सकेगा।







