एस डी एम ने गौशाला का किया निरीक्षण
परतावल (महराजगंज)।
नगर पंचायत परतावल में स्थित गौशाला का रविवार दोपहर उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। दोपहर करीब 2 बजे परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर वार्ड नंबर 6, आज़ाद नगर स्थित गौशाला पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला में 18 पशुओं की क्षमता है, जबकि मौके पर 22 गौवंश मौजूद थे। इसके बावजूद रखरखाव की स्थिति संतोषजनक पाई गई। गौशाला परिसर में साफ-सफाई ठीक रही और पशुओं के लिए भूसा व चारे की पर्याप्त व्यवस्था मौजूद रही। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए गौशाला की देखभाल से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं की संख्या बढ़ने पर उनके लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निरीक्षण के समय श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।







