पी०एच०सी० हरपुर तिवारी में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत लोगों को किया गया जागर
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) हरपुर तिवारी में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति उत्थान के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य आशिक अली ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी को शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. रामनिवास प्रजापति ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर बल दिया।
फार्मासिस्ट धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी एवं अतुलेन्द्र द्विवेदी ने भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और एक सशक्त परिवार की नींव को मजबूत करना।
इस दौरान स्टॉफ नर्स रिशु नायक, वार्ड ब्यॉय चंद्रकेश प्रसाद, वार्ड आया भोली एवं FNHW के एनआरएम संस्था की प्रमिला ने लोगों को जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।







