सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा, डीएम महाराजगंज ने किया अलर्ट जारी

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
17/09/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बीते 3-4 घंटे के भीतर भारी वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार नौतनवा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत महाव एवं बघेला नाला क्षेत्रों में लगभग 127 से 128 मिलीमीटर तक वर्षा हुई है।

इस भारी वर्षा के कारण रोहिन और गंडक नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की आशंका जताई जा रही है, जिससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के नागरिकों को सूचित किया है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग को अलर्ट कर दिया गया है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निगरानी व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने आम जनता से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और पूरी सतर्कता बरतें।

प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

सुरक्षित स्थानों पर रहें,बच्चों व बुजुर्गों को नदी किनारे जाने से रोकें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल सरकारी स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें ।

जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और ज़रूरत पड़ने पर राहत व बचाव कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *