समुचित पोषण व उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार ”अभियान का उद्देश्य

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बरवाखुर्द में” स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार”कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीएचओ व अन्य स्वास्थ्य कर्मी
महिलाओं, किशोरियों व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समुचित पोषण व देखभाल सेवाओं को मजबूती देने के उद्देश्य से देश भर में आज विश्वकर्मा जयन्ती एवं पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू हुए विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” का स्थानीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बरवाखुर्द में भी भव्य शुभारंभ हुआ।इस मौके पर क्षेत्रीय ग्राम बरवाखुर्द की आशा खजांती देवी,सुशीला, सुनीता पटेल व रमावती देवी एवं लक्ष्मीपुर शिवाला की आशा अपर्णा देवी व रीता पांडेय की प्रेरणा से दर्जनों की संख्या में पहुंची ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करते हुए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुखसागर मौर्य ने कहा कि देश में महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को समुचित पोषण व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।खास बात यह है कि यह अभियान न केवल स्वास्थ्य की बात करता है अपितु एक बड़े सामाजिक बदलाव की भी नीव रखता है। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक संचालित यह अभियान महिला व बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा अभियान है जिसे स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से संचालित करेंगे।अभियान में स्त्रीरोग, बाल रोग नेत्र,दंत व मानसिक स्वास्थ्य सहित गैर संचारी रोगों मधुमेह,रक्चाप, मोटापा आदि,स्तन,गर्भाशय ग्रीवा,मुख गुहा आदि की कैंसर स्क्रीनिंग ,एनीमिया एवं पोषण जागरूकता अभियान ,टीबी जांच व निदान,मोबाइल एक्सरे ,सिकल सेल रोग परीक्षण,मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा,टीकाकरण, रक्तदान, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता व परामर्श आदि के कार्यक्रम संचालित होंगे।इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं,पंचायत प्रतिनिधि व युवा स्वयं सेवक मुख्य भूमिका में होंगे। इसमें एम्स, रक्षा एवं रेलवे का स्वास्थ्य विभाग अपना चिकित्सा योगदान तथा केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभाग सहयोग करेंगे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *