श्रद्धा व उमंग के साथ पूजे गए दिव्य निर्माणों के अधिपति देव भगवान विश्वकर्मा
योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
विश्वकर्मा पूजा/जयंती
भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व पत्नी गुंजन
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला, यांत्रिकी एवं तकनीकी कौशल व दिव्य निर्माणों के अधिपति आदि देवता तथा ब्रह्मा के मानस पुत्र भगवान विश्वकर्मा की स्थानीय उपनगर शिकारपुर, पुरैना खण्डी चौरा व भिटौली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में अखंड हरिकीर्तन व रामायण तथा मानस पाठ ,हवन,प्रसाद वितरण व वृहद भंडारे आदि के आयोजन के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्वर्ग लोक, इंद्रपुरी, अमरावती, पुष्पक विमान, द्वारका नगरी के साथ-साथ इंद्र के वज्र,शिवजी के त्रिशूल, विष्णु जी के सुदर्शन चक्र और कुबेर के पुष्पक रथ के निर्माता भगवान विश्वकर्मा की क्षेत्र के सेमरा राजा स्थित जय माँ दुर्गा ट्रेडर्स से सम्बद्ध मॉडर्न राइस मिल पर प्रोपराइटर एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनकी पत्नी गुंजन सिंह ने अपने कर्मयोगियों के साथ शिद्दत से आराधना की।शिकारपुर स्थित श्री दुर्गा शंकर जी मॉडर्न राइस एंड दाल मिल पर प्रोपराइटर शीला देवी व उनके डायरेक्टर पति सेठ इंद्रजीत गुप्त ने उत्साह से पूजन-अर्चन किया। परमहंस सिंह निजी आईटीआई अगया में प्रवन्धक रीना सिंह ने अपने डायरेक्टर पति इंजीनियर अवधेश सिंह के साथ विधिसम्मत पूजा-आराधना किया।पुरैना खण्डी चौरा स्थित महावीर जी मॉडर्न फ्लोर एवं राइस मिल पर प्रोपराइटर एवं प्रमुख संघ के जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने अपनी घुघली ब्लॉक की प्रमुख पत्नी रीता जायसवाल तथा सह प्रोपराइटर एवं अनुज सत्यप्रकाश जायसवाल व उनकी पूर्व प्रमुख पत्नी सुशीला जायसवाल के साथ संयुक्त रूप से पूजा किया।हरिओम मॉडर्न राइस मिल बेलवा टीकर में मिल के चारों संयुक्त स्वामियों मोहन गुप्ता, नागेंद्र जायसवाल, राजेंद्र चौधरी और नन्दलाल चौधरी ने सपत्नीक पूजन-अर्चन किया







