विधायक ने सेवा पखवाड़ा अभियान में रक्तदान शिविर का किया उदघाटन

 

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित्त आज परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित रक्तदान शिवर का उद्घाटन विधायक आदरणीय ज्ञानेंद्र सिंह ने किया।
जिसमें सर्वप्रथम विधायक के वाहन चालक रविन्द्र तिवारी, सहयोगी ब्रिजेश सिंह(पहलवान), स्वास्थ्य कर्मचारी संजीव सिंह, डॉ राम जतन चौहान जी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु सिंह, डब्लू राजभर द्वारा रक्तदान किया गया।
बाकी अन्य रक्तदाता भी उपस्थित रहें जो रक्तदान करने के लिए आए हैं। महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें सर्वप्रथम कंचन गौड़ ने रक्तदान किया। वहीं युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति का हर क्षेत्र में योगदान रहता है।

विधायक ने कहा कि यह रक्तदान शिवर जन-जन तक जागरूकता बढ़ाने और ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस दौरान वहां मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह, ग्राम प्रधान नटवा सुनील सिंह,मुन्ना गुप्ता, इंद्रासन शर्मा, वशिष्ठ सिंह, नंद किशोर यादव, मण्डल उपाध्यक्ष सुनील गौड़, मंडल महामंत्री अजय गौतम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोहर मद्धेशिया, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, अधीक्षक डॉ अनिल जायसवाल सहित अन्य रहें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *