उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – ‘जनरल-जी’ आंदोलन से आए राजनीतिक बदलावों के बाद बनी प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार अपने पूरे शबाब पर पहुँचने वाली है।
रविवार रात प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को पाँच नए मंत्रियों के नामों की सिफ़ारिश के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। अब कार्की के नेतृत्व वाली कैबिनेट में 9 सदस्य हो गए हैं।
नवनियुक्त मंत्रियों में अनिल कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पुन, मदन परियार, संगीता कौशल मिश्रा और मीडियाकर्मी जगदीश खरेल शामिल हैं।
राष्ट्रपति सोमवार को ही इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल के अनुसार, अनिल कुमार सिन्हा को कानून समेत कुछ मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी दी गई है, जबकि महावीर पुन को शिक्षा, संगीता कौशल मिश्रा को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या, मदन परियार को कृषि और जगदीश खरेल को संचार मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है।
इससे पहले, कार्की ने रामेश्वर खनाल, कुलमन घीसिंग और ओम प्रकाश अर्याल को मंत्री नियुक्त किया था।
अगस्त 26 को ‘जन-जी’ आंदोलन के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा की सरकार भंग होने के बाद, राष्ट्रपति पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 61 के अनुसार विशेष परिस्थितियों में कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।
अब, इस नई सरकार का मुख्य कार्य 5, मार्च ,2026 को संसदीय चुनाव कराना है।







